रायबरेली: बैंक अधिकारी की हत्या के मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। डीह के बीओबी बैंक अधिकारी जय प्रकाश पाल की हत्या के मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। असल में पुलिस सात दिन की रिमांड चाह रही है हालांकि यह कोर्ट को तय करना है कि उसे कितने दिनों की रिमांड पर मिलेगी। पुलिस रिमांड पर …

रायबरेली। डीह के बीओबी बैंक अधिकारी जय प्रकाश पाल की हत्या के मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। असल में पुलिस सात दिन की रिमांड चाह रही है हालांकि यह कोर्ट को तय करना है कि उसे कितने दिनों की रिमांड पर मिलेगी। पुलिस रिमांड पर लेकर नगीना से जानने का प्रयास करेगी कि उसका और बैंक अफसर के बीच कितने रुपयों के लेनदेन का विवाद था।

मालूम हो कि 11 जनवरी की रात कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के भवानी नगर देहली सुजानपुर गांव निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा डीह में तैनात सहायक प्रबंधक जय प्रकाश पाल की मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस होटल के पीछे हत्या कर दी गई थी।

मामले में पुलिस ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी निवासी आकाश सिंह उर्फ सनी सिंह और सलोन कोतवाली क्षेत्र के दरसवां गांव निवासी दयाराम पासी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जबकि घटना का मुख्य साजिशकर्ता शहर के सम्राट नगर निवासी नगीना सिंह फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार पैसों के लेनदेन के विवाद में नगीना सिंह ने शूटरों से बैंक अफसर की हत्या कराई थी। एसपी ने नगीना सिंह की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। हालांकि नगीना सिंह ने पुलिस को चकमा देकर तीन फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

पढ़ें- बहराइच: कविता लेखन के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान, स्वर सामग्री लता मंगेशकर और बिरजू महाराज को दी गई श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव