बहराइच: मोतीपुर सीएचसी में तैनात संविदा कर्मी की हृदय गति रुकने से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर सीएचसी में तैनात संविदा कर्मी की बुधवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस पर सहयोगी कर्मियों में शोक है। मोतीपुर तहसील के बैबाही गांव निवासी विपिन कुमार वर्मा (24) पुत्र रमाकांत वर्मा सीएचसी में संविदा कर्मी के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह सीने में दर्द होने पर परिवार के …

बहराइच। मोतीपुर सीएचसी में तैनात संविदा कर्मी की बुधवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस पर सहयोगी कर्मियों में शोक है। मोतीपुर तहसील के बैबाही गांव निवासी विपिन कुमार वर्मा (24) पुत्र रमाकांत वर्मा सीएचसी में संविदा कर्मी के पद पर तैनात थे।

बुधवार सुबह सीने में दर्द होने पर परिवार के लोगों ने चिकत्सक को दिखाया। लेकिन इसी दौरान हृदय गति रुकने से संविदा कर्मी की मौत हो गई।  इससे परिवार में कोहराम मच गया। संविदा कर्मी की मौत से सीएचसी के कर्मचारियों में शोक है।

बीसीपीएम अजय यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अनुराग वर्मा, डॉक्टर एके कटियार, डॉक्टर एलबी यादव समेत अन्य ने संविदा कर्मी के निधन पर शोक जताया है। अधीक्षक डॉ अनुराग ने बताया कि अभी कुछ माह पहले ही विपिन सीएचसी नानपारा से मोतीपुर में स्थानांतरित होकर आए थे।

पढ़ें- लखनऊ: 21 फरवरी से बंद होगा चुनाव प्रचार, वोटिंग के लिए दिव्यांग और बुजुर्गों को दी जाएगी यह खास सुविधा 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा