मुरादाबाद : हिजाब विवाद पर सपा सांसद बोले- भगवा ब्रिगेड कर रही देश को बर्बाद करने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर छिड़े विवाद पर मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया। उनका कहना है कि भगवा ब्रिगेड देश को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। ऐसे लोगों पर रासुका और छेड़छाड़ …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर छिड़े विवाद पर मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया। उनका कहना है कि भगवा ब्रिगेड देश को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। ऐसे लोगों पर रासुका और छेड़छाड़ का केस दर्ज होना चाहिए। इन लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये।

सपा सांसद हसन ने अल्लाहु अकबर का नारा लगाने वाली लड़की को जमाते उलमाए हिन्द द्वारा पांच लाख रुपये दिए जाने की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भगवा ब्रिगेड ने पूरी दुनिया के सामने उनका सर शर्म से झुका दिया है और सरकार कार्रवाई करने के बजाय खामोश बैठी है। ये सिर्फ हिजाब या बुर्के की बात नहीं है। ये लोग देश के लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। गांधी के देश मे ये लोग बताएंगे कि हमें क्या पहनना है और क्या खाना है। कुछ लोग ऐसी हरकतें कर रहे है, जिस से देश की बदनामी हो रही है। ऐसी घटनाओं से देश लोकतांत्रिक उसूलों से बहुत दूर जा रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में राकेश टिकैत बोले- यूपी सरकार को सजा देंगे किसान

संबंधित समाचार