IPL 2022 : गुजरात टाइटंस के नाम से जानी जाएगी अहमदाबाद की टीम, हार्दिक होंगे कप्तान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नाम गुजरात टाइटंस रखा गया है। इसकी घोषणा बुधवार को की गई।  निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल के स्वामित्व वाली  फ्रेंचाइजी ने कहा कि उसने राज्य की समृद्ध क्रिकेट विरासत को सम्मान देने के लिए यह नाम चुना है। इस टीम की अगुवाई भारतीय हरफनमौला हार्दिक …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नाम गुजरात टाइटंस रखा गया है। इसकी घोषणा बुधवार को की गई।  निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल के स्वामित्व वाली  फ्रेंचाइजी ने कहा कि उसने राज्य की समृद्ध क्रिकेट विरासत को सम्मान देने के लिए यह नाम चुना है। इस टीम की अगुवाई भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या करेंगे।

IPL 2022: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने किया अपने नाम का ऑफिशियल एलान, जानें

फ्रेंचाइजी ने यहां बुधवार को जारी बयान में कहा, ” आईपीएल के 15 वें सत्र में पदार्पण कर रही गुजरात टाइटंस की टीम राज्य की समृद्ध क्रिकेट विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करेगी, जिसने पिछले कुछ वर्षों में भारत को अनगिनत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दिये है।” उन्होंने कहा, ” फ्रैंचाइजी इस समृद्ध  क्रिकेट विरासत का प्रतिनिधित्व करने और निर्माण करने के साथ-साथ पिच पर अपनी भविष्य की सफलता का खाका खींचने के मौके से प्रेरित है। ”

IPL 2022: अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी का नया नाम आया सामने, हार्दिक पंड्या करेंगे कप्तानी, ahmedabad titans is the official name of the ahmedabad ipl team - Navbharat Times

फ्रैंचाइजी के प्रतिनिधि सिद्धार्थ पटेल ने कहा, “हम चाहते हैं कि यह समूह गुजरात और इसके जोश से  भरे इसके प्रशंसकों के लिए बहुत कुछ हासिल करें, यही वजह है कि हमने ‘टाइटन्स’ नाम चुना है।”

पंड्या के अलावा, फ्रेंचाइजी ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और युवा भारतीय बल्लेबाजी प्रतिभा शुभमन गिल से करार किया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए है और विक्रम सोलंकी क्रिकेट निदेशक होंगे। भारतीय टीम के विश्व कप विजेता दक्षिण अफ्रीकी कोच गैरी कर्स्टन को टीम का मेंटर और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। पटेल ने कहा, ” हमें विश्वास है कि लीग की बड़ी नीलामी में हम नये सत्र से पहले खिलाड़ियों के सही संयोजन को एक साथ जोड़ने में कामयाब होंगे।”

ये भी पढ़ें : PAK vs AUS: पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, सकलेन मुश्ताक बने रहेंगे मुख्य कोच

संबंधित समाचार