गाजियाबाद: प्रेम विवाह के चलते दुल्हे के भाई को मारी गोली, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। गाजियाबाद में प्रेम विवाह होने के बाद दुल्हन के तीन भाइयों ने मिलकर दुल्हे के भाई को गोली मार कर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने दुल्हन के तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। घटना की जानकारी घायल युवक के भाई ने विजय नगर थाने में दर्ज …

गाजियाबाद। गाजियाबाद में प्रेम विवाह होने के बाद दुल्हन के तीन भाइयों ने मिलकर दुल्हे के भाई को गोली मार कर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने दुल्हन के तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। घटना की जानकारी घायल युवक के भाई ने विजय नगर थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों को गिरफ्तार कर के जल्द ही जेल भेजा जाएगा। वहीं, दिल्ली जीटीबी में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्ठा निवासी अनस का मोती मस्जिद कैला भट्ठा निवासी जेबा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 15 दिन पहले दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।

दुल्हे ने शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे अनस का भाई इमरान सादिक की पुलिया के पास से जा रहा था। इसी दौरान सलमान अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा और इमरान को गोली मार दी।

सीने में गोली लगने से इमरान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद सलमान और उसका साथी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से इमरान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े – UP Congress Manifesto: कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी ने जारी किया ‘उन्नति विधान’ घोषणा पत्र

संबंधित समाचार