संभल : वाहन की टक्कर से विद्युतकर्मी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंदौसी/संभल/अमृत विचार। इस्लामनगर-चंदौसी मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से बाइक सवार को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने चिकित्सकों और एंबुलेंसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा …

चंदौसी/संभल/अमृत विचार। इस्लामनगर-चंदौसी मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से बाइक सवार को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने चिकित्सकों और एंबुलेंसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खडा कर दिया। काफी देर तक अस्पतालकर्मियों और मृतक के परिजनों के बीच नोकझोंक होती रही।

जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग में कार्यरत एसएचओ श्योराज (45) पुत्र भीकमसिंह निवासी मियांदयोरा थाना इस्लाम नगर बदांयू अपनी बाइक पर सवार होकर पाकबाडा से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बर्रई पुल के पास बनी इस्लामनगर थाने की चौकी के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि परिजन घायल व्यक्ति को किसी दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाना चाहते थे। लेकिन, डायल 108 के चालक ने ले जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर परिजन, अस्पतालकर्मियों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। मामला थाना बदायूं का होने के चलते शव परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार