सपा कार्यकर्ता की महिला से बदसलूकी उजागर!, बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने शेयर किया वीडियो
लखनऊ। यूपी चुनाव अब सिर पर आ गया है, ऐसे में कोई भी नेता प्रचार में किसी से पीछे नहीं रहना चाहता है। नेताओं की एक छोटी सी गलती भी तिल का ताड़ बन जा रही है। ऐसे में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने एक नेता का वीडियो ट्वीट किया है। बीजेपी नेता के दावे …
लखनऊ। यूपी चुनाव अब सिर पर आ गया है, ऐसे में कोई भी नेता प्रचार में किसी से पीछे नहीं रहना चाहता है। नेताओं की एक छोटी सी गलती भी तिल का ताड़ बन जा रही है। ऐसे में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने एक नेता का वीडियो ट्वीट किया है। बीजेपी नेता के दावे के अनुसार ये वीडियो एक सपा नेता का है।
महिला की पीठ पर चिपका दिया स्टीकर
अनुराग ठाकुर द्वारा शेयर किए वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला कहीं जा रही है। इस बीच एक सपा नेता आता है और उसकी पीछ पर सपा के प्रचार का पर्चा चिपकाकर चला जाता है। इसके बाद जैसे ही महिला को ये आभास होता है, तो वो पीठ से स्टीकर निकालकर यहां वहां देखने लगती है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद अनुराग ठाकुर ने ट्वीट में लिखा कि यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए… जहाँ भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले? इस वीडियो को देखने के बाद इस सपा नेता की जमकर आलोचना हो रही है।
यही है लाल टोपी के काले कारनामे।
एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए…
जहाँ भरे हों ऐसे मनचले,
यू॰पी॰ क्यों उनके साथ चले ? pic.twitter.com/JKyTTBZ9hv— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 9, 2022
इस वीडियो के ट्वीट करते ही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी सपा को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि सपा नेताओं में महिलाओं को लेकर कोई सम्मान नहीं है। ये घटना सपा की सोच को उजागर करती है। ये घटना बेहद शर्मनाक है।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: पांचवें दिन 37 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा, अब तक कुल 76 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
