मथुरा में देर रात हुई बारिश से सरसों और आलू की फसल को हुआ भारी नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। मथुरा में जोरदार बारिश से किसानों की फसल के नुकसान की खबर सामने आई है। किसानों की सरसों और आलू की फसल को इस बारिश से खासा नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं के लिए ये बारिश लाभकारी साबित हुई है। किसानों को बारिश से हुए इस नुकसान से परेशानी का सामना करना पड़ रहा …

मथुरा। मथुरा में जोरदार बारिश से किसानों की फसल के नुकसान की खबर सामने आई है। किसानों की सरसों और आलू की फसल को इस बारिश से खासा नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं के लिए ये बारिश लाभकारी साबित हुई है। किसानों को बारिश से हुए इस नुकसान से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि यूपी के विभिन्न जिलों में छुटपुट बरसात की खबरें लगातार आ रही थीं। बुधवार को राजधानी लखनऊ में भी आंशिक बरसात हुई, वहीं मथुरा में मंगलवार से ही बादल घुमड़ रहे थे। इसके बाद देर रात अचानक बरसात होने लगी और धीरे-धीरे इसने जोरदार रूप ले लिया।

ये बरसात रुकरुक कर सुबह तक इसी तरीके से होती रही। बारिश से सरसों के फूल झड़ गए और पौधे जमीन को लोटने लगे। वहीं सरसों के दानें भी खेतों में ही टूटकर गिर गए। इससे किसानों को भारी नुकसान की खबर सामने आ रही है। खेतों में जलभराव होने के कारण आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं की फसल के लिए ये बारिश लाभकारी सिद्ध हुई है।

मथुरा जिले में बीती रात और सुबह हुई बरसात से खेतों में पककर तैयार सरसों की फसल बर्बाद हो गई है, वहीं आलू के खेतों में भी भारी नुकसान है। वहीं गेहूं की फसल के लिए यह बरसात लाभकारी साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें: 

एनसीसी महानिदेशालय ने सेंट ऐड्रयूज कॉलेज की छात्रा कैडेट रोजिता गुरुंग को दिए दो स्वर्ण पदक

यह भी पढ़ें: 

अमरोहा : समर्थकों संग डीएम से मिले बसपा प्रत्याशी, लाठीचार्ज और तोड़फोड़ के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की

संबंधित समाचार