दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 25 प्रतिशत प्रत्याशियों के खिलाफ हैं आपराधिक मामले, सपा के इतने प्रत्याशी हैं दागी!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में 25 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले अदालतों में चल रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार समाजवादी पार्टी (सपा) के हैं। चुनावी विश्लेषण से जुड़ी शोध संस्था एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण के …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में 25 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले अदालतों में चल रहे हैं।

इनमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार समाजवादी पार्टी (सपा) के हैं। चुनावी विश्लेषण से जुड़ी शोध संस्था एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण के मतदान वाली सीटों पर कुल 584 प्रत्याशियों में से 19 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं।

दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। एडीआर ने दूसरे चरण में शामिल कुल 586 उम्मीदवारों में से 584 उम्मीदवारों की ओर से चुनाव आयोग के समक्ष पेश किये गये हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार दूसरे चरण के चुनाव मैदान में 45 प्रतिशत अर्थात 260 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

दूसरे चरण के सबसे धनी उम्मीदवार हैं नवाब काजिम अली

रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण के चुनाव में सबसे धनी उम्मीदवार कांग्रेस के नवाब काजिम अली खान हैं। रामपुर सदर सीट से प्रत्याशी नवाब काजिम अली खान की कुल संपत्ति 296 करोड़ रुपये है। वहीं, समाजवादी पार्टी की बरेली कैंट से उम्मीदवार सुप्रिया एरन 157 करोड़ रूपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर और अमरोहा विधान सभा सीट से प्रत्याशी देवेन्द्र नागपाल 140 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सपा के 584 उम्मीदवारों में से 147 प्रत्याशी हैं दागी

रिपोर्ट के अनुसार सपा में 584 उम्मीदवारों में से 147 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें से 119 के खिलाफ गंभीर किस्म के मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 67 प्रतिशत आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार सपा के हैं। इनमें से 48 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर किस्म के आपराधिक मामले लंबित हैं। इस मामले में दूसरे पायदान पर कांग्रेस के 43 प्रतिशत प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। इनमें से 30 प्रतिशत के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।

दागी उम्मीदवारों में बसपा दूसरे तो बीजेपी तीसरे नंबर पर

वहीं बसपा के 36 और भाजपा के 34 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। करोड़पति उम्मीदवरों के मामले में भाजपा सबसे ऊपर है। दूसरे चरण में भाजपा के 98 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि सपा के 92 प्रतिशत, बसपा के 84 प्रतिशत, रालोद के 67 प्रतिशत और कांग्रेस के 57 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। इस चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.11 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: कभी बर्फ की ‘Snow Women’ तो कभी ‘Doggy’ बनाकर इंजॉय कर रही ये अभिनेत्री

संबंधित समाचार