UP Election 2022: रायबरेली में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर रखेंगे निगरानी
रायबरेली। जिले में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए अति संवेदनशील केंद्रों पर खास नजर रखी जाएगी। वेबकॉस्टिंग के साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर वोटिंग पर नजर रखेंगे। इसके लिए 318 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। यह मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। माइक्रो ऑब्जर्वरों …
रायबरेली। जिले में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए अति संवेदनशील केंद्रों पर खास नजर रखी जाएगी। वेबकॉस्टिंग के साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर वोटिंग पर नजर रखेंगे। इसके लिए 318 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। यह मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। माइक्रो ऑब्जर्वरों को 13 फरवरी को मतदान पर नजर रखने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिले में 1470 मतदान केंद्रों के 2385 बूथों पर 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
सभी मतदान केंद्रों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। इसके अलावा अति संवेदनशील मतदान केद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना उपलब्ध कराएंगे।
मतदान के दिन सुबह से शाम तक माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान केंद्रों पर ही अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जिले में 318 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। सभी को 13 फरवरी को फिरोज गांधी स्थित महात्मा गांधी सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विधानसभा मतदान केंद्र बूथ
बछरावां 220 382
हरचंदपुर 247 317
रायबरेली 226 403
सलोन 227 393
सरेनी 292 444
ऊंचाहार 258 392
कुल 1470 2385
कितने मतदान केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग- 1195
कुल जोन- 19
कुल सेक्टर- 168
अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। जिले में 318 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। सभी को 13 फरवरी को इंदिरा गांधी सभागार में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। –एसएन चौरसिया, जिला विकास अधिकारी
पढ़ें- रायबरेली: झोलाछाप की हत्या के पश्चिम बंगाल से जुड़े तार, पुलिस को मिला सुराग
