हरदोई: भाजपा विधायक को हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर किए गए सपा नेता की ओर से मिली धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सवाजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने धमकाने वह अनुचित तरीके से धन मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा विधायक ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर किए जा चुके सपा नेता वीरेंद्र यादव उर्फ वीरे कई बार उन्हें …

हरदोई। सवाजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने धमकाने वह अनुचित तरीके से धन मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा विधायक ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर किए जा चुके सपा नेता वीरेंद्र यादव उर्फ वीरे कई बार उन्हें फोन पर धमका चुके हैं। यही नहीं उनसे अनुचित तरीके से धन की मांग भी कर रहे हैं।

विधायक ने इस बात की शिकायत थाने में दर्ज करते हुए सपा नेता के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। विधायक द्वारा इस बात की तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस प्रशासन में अचानक हड़कंप मच गया आनन-फानन विधायक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चुनाव के इस दौर में विधायक को मिली धमकी से पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पढ़ें- लखनऊ: शराब पीकर कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी मौके से फरार

संबंधित समाचार