बहराइच: कारीकोट में चल रहे मनरेगा कार्य की शासन ने की सराहना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकृत ट्विटर हैंडल मनरेगा के तहत बहराइच में हुए कार्य की सराहना की गई है। महिला की फोटो लगाते हुए मेट के कार्य को दर्शाया गया है। जिले के मिहिपुरवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारीकोट में चल रहे मनरेगा कार्य की शासन से सराहना की गई है। ग्राम विकास …

बहराइच। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकृत ट्विटर हैंडल मनरेगा के तहत बहराइच में हुए कार्य की सराहना की गई है। महिला की फोटो लगाते हुए मेट के कार्य को दर्शाया गया है।

जिले के मिहिपुरवा ब्लॉक क्षेत्र के

ग्राम पंचायत कारीकोट में चल रहे मनरेगा कार्य की शासन से सराहना की गई है। ग्राम विकास विभाग के अधिकृत ट्विटर हैंडल से मिहीपुरवा विकासखंड के कारीकोट ग्राम के मनरेगा कार्य को सराहा गया है। महात्मा गांधी मनरेगा योजना के तहत ब्लॉक में मिहीपुरवा के ग्राम पंचायत कारीकोट में महिला मेट मंजू के पर्यवेक्षण में मनरेगा कर्मियों के द्वारा सड़क निर्माण कार्य के साथ-साथ अन्य कार्य करवाए जा रहे है।

यहां पर ग्राम विकास अधिकारी सुशील सिंह के द्वारा मनरेगा कार्य करवाए जा रहे थे। गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए ग्राम्य विकास विभाग के अधिकृत ट्विटर हैंडल से मनरेगा कर्मियों व ग्राम विकास अधिकारी की सराहना की गई है। साथ ही महिला मेट को भी दर्शाया गया है।

यह भी पढ़े- अक्षय कुमार स्टारर ‘पृथ्वीराज’ की आउट हुई रिलीज डेट, फिल्म में सोनू सूद भी आएंगे नजर

संबंधित समाचार