टीका लगवाने से इंकार करने पर अमेरिकी नौसेना के 240 कमांडर बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन। अमेरिकी नौसेना ने पेंटागन के वैक्सीन जनादेश के अनुसार, कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन लगवाने से इनकार करने के लिए 240 कर्मियों को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया है। नौसेना ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि इनमें से अधिकांश 217 कर्मी सक्रिय रूप से कार्यरत थे और एक अमेरिकी नौसेना रिजर्व का सदस्य …

वॉशिंगटन। अमेरिकी नौसेना ने पेंटागन के वैक्सीन जनादेश के अनुसार, कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन लगवाने से इनकार करने के लिए 240 कर्मियों को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया है।

नौसेना ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि इनमें से अधिकांश 217 कर्मी सक्रिय रूप से कार्यरत थे और एक अमेरिकी नौसेना रिजर्व का सदस्य था सीएनएन के मुताबिक, 240 में से 22 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है लेकिन ये अभी भी अपनी सक्रिय सेवा के पहले 180 दिन के प्रशिक्षण को जारी रख रहे हैं।

नौसेना ने कहा कि उनके यहां 8,000 से अधिक कर्मियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। नौसेना की तरफ से पहले ही नवंबर, 2021 तक पूर्ण रूप से टीकाकृत होने की समय-सीमा दी जा चुकी थी।

ये भी पढ़ें:- पापों से मुक्ति व कष्टों के निवारण के लिए लिया जाता है जया एकादशी का व्रत

संबंधित समाचार