रायबरेलीः मतदान जागरुकता रैली में लोकतंत्र को मजबूत बनाने की लगी आवाज
रायबरेली। मतदाता जागरुकता अभियान के स्वीप कार्यक्रम के तहत बचत भवन से मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान ढोल और बैंड बाजा के साथ स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक और पुलिसकर्मियों ने अधिक से अधिक मतदान की आवाज लगाई। कमिश्नर रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर व गुब्बारे हवा में उड़ाकर रैली को किया …
रायबरेली। मतदाता जागरुकता अभियान के स्वीप कार्यक्रम के तहत बचत भवन से मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान ढोल और बैंड बाजा के साथ स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक और पुलिसकर्मियों ने अधिक से अधिक मतदान की आवाज लगाई।
कमिश्नर रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर व गुब्बारे हवा में उड़ाकर रैली को किया रवाना।
विभिन्न स्कूलों के बच्चे, स्काउट, पुलिस कर्मी व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने रैली में लिया हिस्सा। जिले के 100 से अधिक स्कलों के बच्चों और शिक्षिक शिक्षिकाओं ने इसमें भागीदारी की। हाथों में स्लोगन लेकर लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। बचत भवन के बाहर छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मतदान को प्रेरित करने वाली रंगोली बनाई। रैली बचत भवन से शुरू हुई तथा फिरोज गाऔधी चौराहा, सिविल लाइन, अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन होते हुए मुख्य मार्गों से गुजरी। कमिश्नर रंजन कुमार ने कहा कि हर किसी को मतदान करना है। जिला निर्वाचन आयोग शत प्रतिशत मतदान के लिए कृत संकल्प है।
आईजी लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक भी की। जिसमें संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बाबत जानकारी ली गई। सीमा पर चौकसी बढ़ाने के साथ अराजकतत्वों की धरपकड़ तेज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम वैभव.श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, एडीएम अमित कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद: मतदान के बीच नेताओं के ‘सियासी’ बोल, पीएम मोदी समेत राहुल गांधी ने ट्वीट की यह बात…
