जो लोग आरोप लगाते हो वह अपने गिरेबान में झांक कर देखें: राजेश वर्मा
बिसवां/सीतापुर। सांसद व पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनेगी। इस चुनाव में जिले की सभी नौ सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच वर्षों में जो विकास कार्य किये हैं, वह किसी से छिपा नहीं है। भाजपा ने …
बिसवां/सीतापुर। सांसद व पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनेगी। इस चुनाव में जिले की सभी नौ सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच वर्षों में जो विकास कार्य किये हैं, वह किसी से छिपा नहीं है। भाजपा ने जो कहा वह किया। मतदाता यह बात जानता है और वह सही वक्त पर भाजपा को समर्थन देकर प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगा।
एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने के बाद बागी प्रत्याशियों का अस्तित्व नहीं रह जाता है। पार्टी समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के साथ है। बिसवां में लम्बी दूरी की ट्रेनों का ठहराव व ओवरब्रिज की मांग पर चुनाव के बाद तत्काल कार्यवाही की जाएगी। सीतापुर व बम्बई के बीच नई ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चल रही है। इसका लाभ भी इस क्षेत्र की जनता को मिलेगा। बिसवां में इमरजेंसी मरीजों को लखनऊ लें जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था बिसवां चिकित्सालय से की जाएगी।
राजेश वर्मा ने अपने ऊपर लगाए हुए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जो लोग आरोप लगाते हो वह अपने गिरेबान में झांक कर देखें। बिसवां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्मल वर्मा ने पार्टी के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया कि पार्टी ने उन्हें बिसवां से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता से इस क्षेत्र के विकास के लिए अपना वोट एवं समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सीमा राजू जैन, मन्नू जैन, जिला महिला प्रकोष्ठ कंचन प्रभा पांडेय, नवदीप गुप्ता सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ढलान पर आया कोरोना संक्रमण, केवल तीन जिलों में हैं एक हजार से ज्यादा सक्रिय मामले
