बरेली: 50 के पार, फिर भी नहीं कर सके मतदान
बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता प्रतिभाग कर सकें इसके लिए शासन से जनपद स्तर तक अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के बावजूद भी शत प्रतिशत मतदान करा पाना प्रशासन के लिए चुनौती बनी रहती है लेकिन शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में रहने वालों में एक वर्ग ऐसा …
बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता प्रतिभाग कर सकें इसके लिए शासन से जनपद स्तर तक अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के बावजूद भी शत प्रतिशत मतदान करा पाना प्रशासन के लिए चुनौती बनी रहती है लेकिन शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में रहने वालों में एक वर्ग ऐसा है लो लंबे समय से अपने मत के अधिकार का प्रयोग नहीं कर रहा है।
इनमें से कुछ मतदाता तो ऐसे हैं जिनकी आयु 40 से 60 वर्ष के बीच है और उन्होंने किसी चुनाव में वोट नहीं किया है। इस बारे में जिम्मेदार नागरिकों का कहना है कि इसके पीछे सबसे बड़ी वहज ऐसे लोगों में साक्षरता और जागरूकता का अभाव माना जा सकता है। जो लोकतंत्र निर्माण में अपनी भूमिका नहीं निभा रहे हैं।
चलाए जा रहे जागरुकता अभियान
आम जनों के बीच मतदान की अलख जगाने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में ऑनलाइन प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, और रैलियों का अयोजन किया गया। छात्रों व शिक्षकों ने घर-घर जाकर मतदान की अपील की। शिक्षिकाओं ने अभियान के तहत महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया।
जिम्मेदार नागरिक बनें
मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए जरूरी है कि लोग ज्यादा से ज्यादा तादात में सबसे पहले मतदान करें और देश का जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका निभाएं।
दीप्ति वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य ,जीजीआईसी
इस बार विधानसभा चुनाव में पूर्व की अपेक्षा ज्यादा मतदान की अपेक्षा है। हर स्तर पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। मतदान आसानी से कर सकें इसका पूरा ध्यान रखा सभी तैयारियां कराई गई हैं। प्रयास है कि दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को बूथ तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
संतोष बहादुर सिंह, एडीएम एफआर
ये भी पढ़ें-
बरेली: रेलवे से बुक कराये पार्सल की जान सकेंगे लोकेशन
