रायबरेली: खाना न बनाने पर युवक ने ईंट मारकर की पत्नी की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खीरों थानाक्षेत्र के गुलाब राय का खेड़ा मजरे शंकतपुर गांव में युवक ने खाना पकाने को लेकर हुए विवाद में ईंट से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आपकी झगड़े में कर दी पत्नी की हत्या बताते हैं कि गांव निवासी अरुण यादव की पत्नी तेज कुमारी …

रायबरेली। खीरों थानाक्षेत्र के गुलाब राय का खेड़ा मजरे शंकतपुर गांव में युवक ने खाना पकाने को लेकर हुए विवाद में ईंट से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

आपकी झगड़े में कर दी पत्नी की हत्या

बताते हैं कि गांव निवासी अरुण यादव की पत्नी तेज कुमारी (35) कई दिनों से समय से खाना नहीं बना रही थी। जब भी वह मजदूरी करके वापस घर आता पत्नी खुद बनाकर खा लेती थी। गुरुवार की देर शाम पत्नी के खाना न बनाने पर उसने स्वयं खाना बनाना शुरू किया तो पत्नी झगड़ने लगी और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

काफी दिनों से खाना नहीं बना रही थी पत्नी

इस पर गुस्साए अरुण ने पास में ही पड़े एक ईंट से पत्नी तेज कुमारी के सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गुस्सा शांत होने पर आरोपी ने एंबुलेंस बुलाकर घायल पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मेमो के जरिए घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में पड़े 65.16 फीसदी वोट, 65 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में हुआ कैद

संबंधित समाचार