उन्नाव: दलित युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, लापरवाही के चलते शहर कोतवाल हुए सस्पेंड
उन्नाव। जिले में समाजवादी पार्टी के एक नेता के खेत में दलित युवती का शव मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लापरवाही के चलते शहर कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। सपा सरकार के पूर्व मंत्री के बेटे पर युवती के अपहरण और हत्या का आरोप है। अब बीजेपी …
उन्नाव। जिले में समाजवादी पार्टी के एक नेता के खेत में दलित युवती का शव मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लापरवाही के चलते शहर कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है।
सपा सरकार के पूर्व मंत्री के बेटे पर युवती के अपहरण और हत्या का आरोप है। अब बीजेपी इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमलावर है। माखी कांड पीड़िता व उनकी की मां व कांग्रेस से प्रत्याशी आशा सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।
मुख्य आरोपी राजोल सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और आज सूरज नाम के एक आरोपी को और हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें- अयोध्या में पांचवें चरण में 27 फरवरी को होगा मतदान, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
