Moti Lal Kachowdi Bhandar: नवाबों के शहर में एक दिन में चट हो जाती हैं इस फेमस शॉप की 2500 कचौड़ियां
Moti Lal Kachowdi Bhandar: नवाबों का शहर लखनऊ अपनी अदबगी और ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ कई और चीजों को लेकर लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लखनऊ में नवाबी ठाट के साथ जायकेदार व्यंजन भी काफी फेमस हैं। अगर आप फूड लवर हैं तो आपको शहर के फेमस व्यंजनों का जायका जरुर चखना चाहिए …
Moti Lal Kachowdi Bhandar: नवाबों का शहर लखनऊ अपनी अदबगी और ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ कई और चीजों को लेकर लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लखनऊ में नवाबी ठाट के साथ जायकेदार व्यंजन भी काफी फेमस हैं। अगर आप फूड लवर हैं तो आपको शहर के फेमस व्यंजनों का जायका जरुर चखना चाहिए और अगर आप लोकल हैं तब तो आप इन जायकों से बखूबी वाकिफ होंगे।
लखनऊ में बीते 40 साल से एक ऐसी दुकान है जो अपनी स्वादिष्ट कचौड़ियों से सभी के मुंह में स्वाद घोला। जी हां, हम बात कर रहे हैं लखनऊ के रेजीडेंसी और कचहरी के बीच स्थित मोती लाल कचौड़ी भंडार की। ये ऐसी दुकान हे जो बीते करीब 40 सालों से लोगों के मुंह में स्वाद घोल रही हैं।
मोती लाल खस्ता कचौड़ी और जायकेदार सब्जी को खुद अपने हाथ से बनाए मसाले से तैयार करते हैं। सूखी आलू की सब्ज़ी और छोले में यह मसाला डाला जाता है। इसके बाद सब्जी को तैयार किया जाता है और पूड़ियों के आटे में सौंफ के साथ ही हींग भी मिलाई जाती है। इसके बाद लोग यहां खाने के लिए आते हैं। कचौड़ी खाने के बाद लोग अपने आप को रोक नहीं पाते और बार-बार यहां दूरदराज से लोग कचौड़ियों का आनंद लेने आते हैं। यहां से गुजरते लोग महकती हींग के चलते अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और रुक कर सब्जी और कचौड़ी का आनंद लेते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि जिसने एक बार कचौड़ियों का आनंद ले लिया। उसके बाद वह खुद को रोक नहीं पाता और बार-बार इस जायकेदार सब्जी और हींग युक्त पूड़ियों को खाने के लिए इस दुकान पर जरूर आता है। दुकान के संचालक विकास जायसवाल ने खुद बताया कि प्रतिदिन करीब 25000 से अधिक कचौड़ी इस दुकान पर बेची जाती हैं। यहां दूर-दूर से लोग कचौड़ी का स्वाद चखने के लिए आते हैं। अगर आप लखनऊ में हैं या कभी आएं तो मौती लाल की कचौड़ी जरुर खाएं, आप इस कचौड़ी का स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे।
