J&K: बांदीपोरा में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला, SPO जुबैर अहमद शहीद, 5 जवान घायल
कश्मीर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के निशात पार्क में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंक कर अटैक कर दिया। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ शहीद हो गए और पांच जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारिक सूत्रों के …
कश्मीर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के निशात पार्क में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंक कर अटैक कर दिया। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ शहीद हो गए और पांच जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारिक सूत्रों के हवाले से सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है, निशांत पर्क के पास आतंकवादियों ने नाका पार्टी पर ग्रेनेड फेंका, इस घटना में एक पुलिस अधिकारी को जवाबी कार्रवाई करते समय अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं हमले में पांच जवान घायल हो गए हैं। घायलों में दो सीमा सुरक्षा बल के जवान व तीन पुलिस कर्मी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-
