उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर
उन्नाव। जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर जा पहुचीं तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए …
उन्नाव। जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर जा पहुचीं तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
कन्नौज जनपद के थाना गुरसहायगंज के ग्राम सरैया तेरा निवासी अशोक कुमार शर्मा पुत्र बृजनन्दन नाथ रामबाबू पुत्र विश्राम , राधेश्याम पुत्र विश्राम , जयचंद पुत्र रामकुमार व जितेंद्र पुत्र बालकराम सभी कार द्वारा एक राजनीतिक दल के कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार की सुबह लखनऊ गए थे। शाम करीब 6 बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के जरिए वापस घर लौट रहे थे। अभी सभी कार सवार बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलौवा के निकट पहुंचे ही थे कि कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई ।
तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार कई पलटते हुए दूर जा गिरी। हादसे में कार चालक जितेंद्र व जय चंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक, रामबाबू व राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घटना की सूचना पुलिस को देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य बांगरमऊ पहुंचाया । जहाँ चिकित्सकों ने घायलों की हालत चिंताजनक बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: तिलक इंटर कॉलेज से शुरू हुआ योगी का रोड शो, भीड़ इतनी कि कदम रखने तक की जगह नहीं
