IPL Auction 2022 : ऑक्शन से ठीक पहले BCCI ने 10 नए खिलाड़ी लिस्ट में जोड़े, अब 590 नहीं 600 खिलाड़ी होंगे नीलामी का हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन है और खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है। आखिरी बार मेगा ऑक्शन का आयोजन 2018 में हुआ था।  उस समय आठ टीमों ने ऑक्शन में हिस्सा लिया था। BCCI की पहली लिस्ट में 590 खिलाड़ियों के नाम थे, …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन है और खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है। आखिरी बार मेगा ऑक्शन का आयोजन 2018 में हुआ था।  उस समय आठ टीमों ने ऑक्शन में हिस्सा लिया था। BCCI की पहली लिस्ट में 590 खिलाड़ियों के नाम थे, लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन से ठीक पहले बीसीसीआई ने दस खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल किया है। यानी अब 590 नहीं बल्कि 600 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी।

IPL Mega Auction

जिन दस खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, उनमें एरोन हार्डी, लैंस मॉरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, हार्दिक तैमोर, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा, सैराज पाटिल के नाम हैं। इनमें से तीन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। बेंगलुरु में होने वाली खिलाड़ियों के इस नीलामी में आज कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है। ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

राजस्थान रॉयल्स मेगा नीलामी के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने ऑक्शन को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा- जयपुर से हल्ला बोल के लिए तैयार है हम।

ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने भी ट्वीट किया और लिखा- सुपर ऑक्शन के लिए येलो टीम तैयार है।

लाइन में हैं 590 खिलाड़ी
मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। फाइनल लिस्ट के लिए 590 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस ऑक्शन में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 47 खिलाड़ीं हैं। 590 खिलाड़ियों में से 228 खिलाड़ी वे हैं जो पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं, 335 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। इनके साथ ही सात खिलाड़ी एसोसिएट देश जैसे-नेपाल और स्कॉटलैंड आदी से हैं।

10 टीमों के रिटेन खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)
कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर ( 8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़),
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोश बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नोर्तजे (6.5 करोड़)
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़)
लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़)

संबंधित समाचार