सीतापुर: पुलिस ने अवैध शराब के साथ 17 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 810 लीटर अवैध शराब व चार भट्टियां बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 17 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना महोली पुलिस ने 200 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना थानगांव पुलिस ने 140 लीटर अवैध शराब व एक …
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 810 लीटर अवैध शराब व चार भट्टियां बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 17 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना महोली पुलिस ने 200 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना थानगांव पुलिस ने 140 लीटर अवैध शराब व एक भट्टी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए है।
थाना रेउसा पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब व दो भट्ठी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना खैराबाद पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना लहरपुर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार, थाना मिश्रिख पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब सहित दो, थाना तंबौर पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब सहित एक, थाना तालगांव पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना नैमिषारण्य पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना पिसावां पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त, थाना महमूदाबाद पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: हत्या के दो महीने पुराने मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
