मुरादाबाद : मानव श्रृंखला बनाकर कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुष्ठ नियंत्रण पखवाड़े के में चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को केजीके पीजी कॉलेज में कुष्ठ जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सुनील चौधरी ने एनएसएस व एनसीसी के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस और एनसीसी दोनों समाज की सेवा एवं जागरूकता के लिए समर्पित …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुष्ठ नियंत्रण पखवाड़े के में चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को केजीके पीजी कॉलेज में कुष्ठ जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सुनील चौधरी ने एनएसएस व एनसीसी के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस और एनसीसी दोनों समाज की सेवा एवं जागरूकता के लिए समर्पित है। दोनों से जुड़े स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागृत करें। उन्हें बताएं कि कुष्ठ रोग का उपचार संभव है।

जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. भास्कर अग्रवाल ने बताया की कुष्ठ रोग से यदि किसी व्यक्ति में विकलांगता हो गई है तो उसके लिए सरकार द्वारा निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था है। इसे रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी कहा जाता है जिसमें मरीज को कोई भी पैसा नहीं देना पड़ता है बल्कि ऑपरेशन के बाद रोगी को ₹8000 सरकार द्वारा उसके खाते में डाले जाते हैं।

डॉ. ममता सिंह ने कहा कुष्ठ रोग को समाप्त करने के लिए एनएसएस और एनसीसी की छात्र-छात्राएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कुष्ठ से संबंधित विभिन्न प्रश्नों को पूछा जिसका जवाब डाँ. भास्कर ने दिया। मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मीनू ने किया।

संबंधित समाचार