बरेली: जरा संभलकर! शहर में रैलियों के साथ भयंकर जाम भी लगा है, फंसे तो निकलना होगा मुश्किल
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में जहां लगाताकर रोड शो और रैलियां हो रही है, वहीं शनिवार सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। सबसे ज्यादा जाम की चपेट में आया तो वह था सेटेलाइट और उसके आस-पास का इलाका। सेटेलाइट पुल से लेकर पीलीभीत बाईपास समेत मालियों की पुलिया तक जाम …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में जहां लगाताकर रोड शो और रैलियां हो रही है, वहीं शनिवार सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। सबसे ज्यादा जाम की चपेट में आया तो वह था सेटेलाइट और उसके आस-पास का इलाका। सेटेलाइट पुल से लेकर पीलीभीत बाईपास समेत मालियों की पुलिया तक जाम ही जाम लगा रहा।
लोगों को सेटेलाइट इलाका पार करने लिए घंटों जाम से जूझना पड़ा। हैरत की बात यह है कि यहां पर ट्रैफिक पुलिस भी फेल होती नजर आई। ट्रैफिक पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी जाम खुलने का नाम नहीं ले रहा था। जिसका असर हुआ कि सेटेलाइट चौराहे के चारो ओर जाम ही जाम था।
सड़क किनारे बसें खड़ी होने से और भी हो रही दिक्कतें
विधानसभा चुनाव को लेकर बरेली रीजन ही नहीं बल्कि अन्य डिपो की बसें भी बरेली पहुंची है। यहां से कल वह पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना होंगी। यह बसें सेटेलाइट वर्कशॉप के बाहर ही खड़ी कर दी गई है। जिसकी वजह से वहां से ट्रैफिक पास होने में समस्या हो रही है। एक कारण यह भी सेटेलाइट पर जाम लगने का। हालांकि इन बसों को सुबह से ही रवाना करना शुरू कर दिया जाएगा।
शहर के अन्य इलाकों में भी जाम की स्थिति
ऐसा नहीं है कि शहर में जाम केवल सेटेलाइट पर ही लगा है। बल्कि शाहमतगंज, रोडवेज समेत चौपुला आदि जगहों पर भी जाम की स्थिति रही। हालांकि यह जाम ज्यादा देर तक प्रभावी नहीं रहा। ट्रैफिक पुलिस की वजह से इसे जल्दी ही खोला जा सका। मगर सेटेलाइट पर शाम तक लोगों को अभी भी जाम से जूझना पड़ रहा है।
ये भी पढ़े-
राजस्थान : युवती ने मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से कूदकर आत्महत्या की
