बहराइच: घर से भागे प्रेमी युगल, युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। मामला दो समुदाय का होने के चलते पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से पड़ोसी युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों विवाह करना चाहते …

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। मामला दो समुदाय का होने के चलते पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से पड़ोसी युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन युवती दूसरी समुदाय की थी। ऐसे में प्रेमी युगल बिना बताए घर से तीन दिन पूर्व फरार हो गए। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को दोनों को जरवल रोड बस स्टॉप तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। युवती के बयान पर आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि हंसना धवरिया गांव निवासी विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े- रायबरेली: साक्षी महाराज ने लोधी बाहुल्य गांवों में भरी हुंकार, कहा- ओबीसी समाज का सम्मान बीजेपी में सुरक्षित

संबंधित समाचार