बरेली: मतदान के लिए शिक्षकों ने किया जागरुक, दो दिनों बाद जिले में होगा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में 14 फरवरी यानि सोमवार को वोटिंग होनी है। आज से चुनाव प्रचार-प्रसार पर भी रोक लगा दी गई है। इससे पहले ही शिक्षकों ने लोगों के लिए वोटिंग के लिए जागरुक किया। उन्होंने सभी लोगों को वोट का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक वोट करने की …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में 14 फरवरी यानि सोमवार को वोटिंग होनी है। आज से चुनाव प्रचार-प्रसार पर भी रोक लगा दी गई है। इससे पहले ही शिक्षकों ने लोगों के लिए वोटिंग के लिए जागरुक किया। उन्होंने सभी लोगों को वोट का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की।

पीएस उन्डला जागीर के शिक्षक घूमे गली-गली
बिथरी चैनपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उन्डला जागरी की सहायक अध्यापक रश्मि उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने शनिवार को उन्डला जागीर गांव में गलियों-गलियों में जाकर लोगों को वोट करने के लिए जागरुक किया। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को उनके अधिकार के बारे में भी जानकारी दी। उनके साथ इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका शहला परवनी समेत जमीरा खातून, निखत परवीन, सुषमा, प्रज्ञा शर्मा, आदि शामिल थे।

रजऊ स्कूल के शिक्षकों ने भी किया जागरुक
वहीं, फरीदपुर स्कूल के प्राथमिक विद्यालय रजऊ परसपुर के शिक्षकों ने भी लोगों को जागरुकता का पाठ पढ़ाया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका भावना सक्सेना ने बताया कि उन्होंने स्लोगन लिखे हुए कई पोस्टर तैयार किए। इसी के साथ उन्होंने अपनी टीम के साथ गांव में घूम कर लोगों को वोट करने के लिए जागरुक किया। लोगों ने भी उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही वोट डालने की भी लोगों से अपील की। उनके साथ स्कूल के बच्ची भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: तमंचा तानकर 2.5 लाख की लूट, फायरिंग, तीन नामजद समेत एक दर्जन से अधिक पर मुकदमा

 

संबंधित समाचार