हरदोई: बाइक को बचाने में खाई में गिरा टैंपो, हादसे में पत्नी की हुई मौत, पति समेत चार घायल
हरदोई। जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पाली थानाक्षेत्र के पास सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बता दें कि शनिवार की शाम बारात में शामिल होने के लिए पति-पत्नी एक टैम्पो पर सवार होकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बाइक से टकराते हुए टैम्पो …
हरदोई। जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पाली थानाक्षेत्र के पास सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बता दें कि शनिवार की शाम बारात में शामिल होने के लिए पति-पत्नी एक टैम्पो पर सवार होकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बाइक से टकराते हुए टैम्पो खाई में जा पलटा। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि उसका पति के अलावा 4 और सवारियां ज़ख़्मी हो गई। हादसे को लेकर इलाकाई पुलिस जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।
रूपापुर चीनी मिल के पास खाई में गिरा टैंपो
बताते हैं कि पाली थाने के रूपापुर चीनी मिल के पास सवारियों को लेकर जा रहा टैम्पो बाइक से टकराते हुए खाईं में जा पलटा। इस हादसे में मझिला थाने के बढ़िया गांव निवासी तिलकराम अपनी पत्नी नीलमवती के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद जा रहा था।
इसी बीच रास्ते में पाली थाने के रूपापुर चीनी मिल के पास सामने से तेज़ रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैम्पो मौके पर ही खाईं में जा पलटा। जिससे उस पर सवार नीलमवती की मौत हो गई। जबकि उसका पति तिलकराम के अलावा विकास व पुरुषोत्तम समेत पांच लोग जख्मी हो गए।
हादसे की सूचना से परिजनों में मचा कोहराम
बताया गया है कि तिलकराम के पांच बेटे रामनिवास, रामसमाज,हरिश्चंद्र शीशराम व विकास है और दो बेटियां प्रमिला व सोनेश्री है। हादसे की खबर सुनते ही नीलमवती के घर वालों व गांव के पड़ोसियों के बीच कोहराम मच गया। इस बारे में कोतवाली शहर के एसएचओ दीपक शुक्ला के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने पुलिस सूचना दी थी। वहां पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल इलाकाई पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: भ्रामक प्रचार करने वालों पर होगा मानहानि का दावा: भगत
