बाराबंकी: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किए 2 लाख 65 हजार रुपए
बाराबंकी। शनिवार को भी पुलिस ने शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव निपटाने के लिए वाहनों की चेकिंग की। कई अपराधियों को दबोचा। बिना अनुमति चल रहे वाहनों को रोककर सीज किया। इस दौरान पुलिस को दो लाख 65000 की नकदी भी हाथ लगी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को पुलिस ने एक …
बाराबंकी। शनिवार को भी पुलिस ने शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव निपटाने के लिए वाहनों की चेकिंग की। कई अपराधियों को दबोचा। बिना अनुमति चल रहे वाहनों को रोककर सीज किया। इस दौरान पुलिस को दो लाख 65000 की नकदी भी हाथ लगी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को पुलिस ने एक वाहन से 265000 रुपए नकद बरामद किए। पुलिस का कहना है कि रुपए ले जा रहे लोगों के पास इससे संबंधित कोई वैद्य प्रमाण पत्र नहीं थे।
त्रिवेदीगंज में बिना अनुमति वाहन से समाजवादी पार्टी की प्रचार सामग्री ले जा रहे वाहन स्वामी सहित दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चुनाव के मद्देनजर थाना लोनीकटरा क्षेत्र के छबील चौकी पर बनाये गये बैरियर पर शुक्रवार दोपहर एडीओ पंचायत आनन्द सिंह की देखरेख में चेकिंग के दौरान एक वाहन पर समाजवादी पार्टी की 200 टोपी, 25 गमछा व 500 बिल्ला बरामद किए गये। वैध प्रपत्र न दिखा पाने पर वाहन स्वामी 106/38 नजर बाग लखनऊ व साथी वह सुजानपुरा लखनऊ के दीन मोहम्मद के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में एडीओ पंचायत आनन्द सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है।
त्रिवेदीगंज – अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस सहित एक युवक को पकड़ कर लोनीकटरा पुलिस ने जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया की शुक्रवार देर शाम सूचना पर पहुंचे एस एस आई लक्ष्मीकांत सोनकर ने मंगलपुर चौराहे के पास से एक युवक को पकड़ा उसके पास से एक 12 बोर देशी तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए । पकड़ा गया युवक थाना क्षेत्र के ही नया का पुरवा मजरे भितरी का जमाल है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: डॉ. संजय सिंह ने किया जनसंपर्क, कहा- अंतिम सांस तक करूंगा अमेठी की सेवा
