आजमगढ़: पुलिस ने लूट के मोबाइल के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को मेंहनगर थानाक्षेत्र की पुलिस ने हटवा के पास से लूट के मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। ये लोग दो दिन पूर्व एक व्यक्ति से मोबाइल लूटकर फरार …

आजमगढ़। जिले में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को मेंहनगर थानाक्षेत्र की पुलिस ने हटवा के पास से लूट के मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। ये लोग दो दिन पूर्व एक व्यक्ति से मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी।

बता दें कि मेंहनगर क्षेत्र के बछवल निवासी अमित मद्धेशिया बुधवार की शाम बछवल के तालाब के पास टहल रहे थे, इसी दौरान एक बाइक सवार दो लोग उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में उन्होने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ा

मामले की जानकारी देते हुए मेंहनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक से दो बदमाश मेंहनगर से हटवा तिराहे के पास आ रहे हैं। इसके बाद पु लिस ने घेराबंदी की और चेकिंग शुरू कर दी। जिसके बाद थोड़ी ही देर में पु लिस को मेंहनगर की तरफ से एक बाइक आती हुई दिखाई दी।

पुलिस ने बाइक को रोका तो वो भागने लगे इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा युवक फायर झोंककर भागने लगा। इसके बाद जब पु लिस ने दौड़ाया तो कुछ दूर जाने पर बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। इसके बाद पु लिस ने घेराबंदी करके विशाल यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी बछवल व परबिन्द यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी इनवल को गिरफ्तार कर लिया। पु लिस को इनके पास से दो तमंचा, कारतूस, लूट की मोबाइल बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: डॉ. संजय सिंह ने किया जनसंपर्क, कहा- अंतिम सांस तक करूंगा अमेठी की सेवा

संबंधित समाचार