शाहजहांपुर: भाजपा गर्मी निकाल देने की बात कह रही थी पर पहले चरण के चुनाव से खुद ठंडी पड़ गई- अखिलेश
शाहजहांपुर,अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले गर्मी निकाल देने की बात कह रहे थे, लेकिन जैसे ही पहले चरण का चुनाव हुआ, इनके कार्यकर्ता-नेता ठंडे पड़ गए। जनता के सामने नहीं जा पा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बरेली मोड़ स्थित मैदान में पार्टी …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले गर्मी निकाल देने की बात कह रहे थे, लेकिन जैसे ही पहले चरण का चुनाव हुआ, इनके कार्यकर्ता-नेता ठंडे पड़ गए। जनता के सामने नहीं जा पा रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बरेली मोड़ स्थित मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की।
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बहुत प्रचार कर रहे थे, जब से माताओं-बहनों ने सिलिंडर दिखाया। इनका प्रचार बंद हो गया। सिलिंडर और बिजली महंगी हो गई। हमारी सरकार बनीं तो 300 यूनिट फ्री में बिजली देंगे। बोले: भाजपा सरकार आईं तो राशन बंद होगा और पेट्रोल भी 200 के पार पहुंच जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं लेकिन सपा सरकार आने पर नौकरियां निकाली जाएंगी। कहा कि किसानों को खेतों में तार लगाने पड़ रहे। बताओ, सांड़ को भगाओगे या नहीं। यूपी में सबसे ज्यादा मौतें छुट्टा जानवरों से हुई है। सपा की सरकार में मृतक आश्रितों को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें-
लखनऊ: पुलिस ने फर्जी आधारकार्ड बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार
