मुरादाबाद : हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार देर रात मूंढापांडे थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसली गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने युवकों की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार देर रात मूंढापांडे थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसली गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने युवकों की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों युवक नशे में धुत्त थे।

हादसे में घायल हुए वकील अहमद और जुबैर अहमद कटघर कोतवाली क्षेत्र के करुला निवासी हैं। शनिवार देर रात दोनों मूंढापांडे में हाइवे पर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक दोनों युवक रामपुर की ओर से आ रहे थे। वह नशे में धुत्त थे। पराग डेयरी के पास अचानक उनकी बाइक फिसल गई। दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हालत नाजुक होने पर दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए।

संबंधित समाचार