बिजनौर : चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने आये एक होमगार्ड की हार्ट अटैक से इलाज के दौरान मौत हो गईं। अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव भिजवाया। बता दे कि बिजनौर जिले में दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को जिले की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है । इसकी सुरक्षा व्यवस्था …

बिजनौर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने आये एक होमगार्ड की हार्ट अटैक से इलाज के दौरान मौत हो गईं। अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव भिजवाया।

बता दे कि बिजनौर जिले में दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को जिले की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है । इसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक तरफ जहां पैरामिलिट्री पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है तो वही होमगार्ड की भी भारी मात्रा में ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को एक होमगार्ड को हार्टअटैक पड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो।

बताया जा रहा है की भागीरथ पुत्र मुंशीलाल 55 वर्ष थाना पुरवा उन्नाव का रहने वाला था और वह अपने स्टाफ के साथ चुनाव ड्यूटी में बिजनौर आया था। जिसकी ड्यूटी स्योहारा क्षेत्र के एक स्कूल में अपने साथियों के साथ रुका हुआ था तभी उसकी तबियत बिगड़ गई साथियों ने उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं इस मामले में होमगार्ड कमांडेड अभिलाष नारायण का कहना है की ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड भगीरथ की हार्टअटैक पढ़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई है शव का पोस्टमार्टम करा शव को उसके घर भिजवाया जा रहा है।

संबंधित समाचार