लखनऊ: वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पूर्व प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान जहां प्रेमी जोड़े सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं, वहीं राजधानी में रविवार को अधूरे प्यार के दर्द में एक प्रेमी युगल ने वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पूर्व ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। विभूतिखंड थाना पुलिस ने रविवार सुबह गोमती नगर व मल्हौर …

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान जहां प्रेमी जोड़े सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं, वहीं राजधानी में रविवार को अधूरे प्यार के दर्द में एक प्रेमी युगल ने वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पूर्व ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

विभूतिखंड थाना पुलिस ने रविवार सुबह गोमती नगर व मल्हौर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर प्रेमी व प्रेमिका की लाश बरामद की। मृतकों की पहचान मड़ियांव थानांतर्गत अन्ना मार्केट निवासी संतोष (25) व बहराइच के विशेश्वरगंज थानांतर्गत उदलपुरवा गांव निवासी नंदिनी (20) के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को जब्त कर परिजनों को सूचित कर दिया है।

परिवार की नामंजूरी ने ले ली जान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोष भी मूलरूप से बहराइच का रहने वाला था और नंदिनी से उसका प्रेम कई वर्ष पुराना था। पर परिवार वाले इसे रिश्ते के खिलाफ थे। परिवार ने जबरन डेढ़ वर्ष पूर्व संतोष की शादी एक अन्य युवती से करा दी। जिससे उसे 4 माह का बच्चा भी है।

वहीं नंदिनी के परिजनों ने भी उसकी शादी तय कर दी। दो माह बाद नंदिनी की शादी थी। नंदिनी ने जब ये बात संतोष को बताई तो दोनों ने एक साथ ही आत्महत्या करने की ठानी। तय समय के हिसाब से नंदिनी घर से भागकर मड़ियांव आ गई, जहां से दोनों ने साथ जाकर ट्रेन के आंगे कूद कर जान दे दी। संतोष पेशे से मजदूर था।

यह भी पढ़ें: बरेली: 30 हजार जवानों के हवाले 3804 पोलिंग बूथ, जानिए…वोटिंग से पहले फुल अपडेट

संबंधित समाचार