बरेली: तो कोरोना की तीसरी लहर हो रही ‘खामोश’
बरेली,अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर जिले में खामोश होती नजर आ रही है। यह हम नहीं बल्कि सरकारी आंकड़े कह रहे हैं। दस दिनों में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, जनवरी की शुरुआत में कोरोना की तीसरी लहर पिक पर थी। उस दौरान 400 से …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर जिले में खामोश होती नजर आ रही है। यह हम नहीं बल्कि सरकारी आंकड़े कह रहे हैं। दस दिनों में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, जनवरी की शुरुआत में कोरोना की तीसरी लहर पिक पर थी। उस दौरान 400 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए थे, लेकिन वर्तमान में यह संख्या घटकर 20 पर आ गई है। रविवार को भी महज 12 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
पांच दिनों में संक्रमितों की संख्या
तिथि संक्रमितों की संख्या
8 फरवरी – 41
9 फरवरी – 36
10 फरवरी- 27
11 फरवरी – 17
12 फरवरी – 31
13 फरवरी – 12
ये भी पढ़ें-
