गौतमबुद्धनगर: बसपा नेता के बेटे की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पढ़ें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थानाक्षेत्र में दो दिन पहले हुई बसपा नेता के बेटे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक युवक के पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसने बहन पर बुरी नजर रखने …

गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थानाक्षेत्र में दो दिन पहले हुई बसपा नेता के बेटे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक युवक के पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसने बहन पर बुरी नजर रखने के कारण ही बसपा नेता के बेटे राहुल भाटी की हत्या की थी।

उसने बताया कि उसने हत्याकर शव को जुनपद गांव के जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर मृतक बसपा नेता के बेटे के शव को बरामद कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवक ने दोस्त की गोली मारकर हत्या की थी।

मृतक युवक राहुल भाटी की पहचान हरगोविंद भाटी के बेटे के रूप में हुई है, जो बसपा के नेता हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टर बरामद कर लिया है और आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद: औवेसी ने की चुनावी जनसभा, कहा- हर कमजोर की लड़ाई हमारी लड़ाई

संबंधित समाचार