रामपुर : नगली गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के वाहन पर पथराव, चालक को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टांडा,अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत ग्राम नगली में मित्र से मिलने गए चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अली यूसुफ अली के वाहन पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए चालक को पीटा। लोगों को एकत्र होता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। इस मामले में प्रत्याशी ने थाना टांडा में तहरीर देकर कार्रवाई की …

टांडा,अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत ग्राम नगली में मित्र से मिलने गए चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अली यूसुफ अली के वाहन पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए चालक को पीटा। लोगों को एकत्र होता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। इस मामले में प्रत्याशी ने थाना टांडा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

स्वार थाना क्षेत्र के बिजड़ा निवासी अली यूसुफ अली चमरौआ से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वह रविवार शाम को अपने चालक के साथ नगली गांव में रहने वाले बीडीसी मेंबर से मिलने गया था। इस दौरान चालक कार में ही बैठा था। कि कुछ लोगों ने आकर कार पर पथराव करते हुए चालक को पीट दिया। शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए।

जिसके बाद प्रत्याशी के काफी समर्थक एकत्र हो गए। जानकारी मिलने पुलिस भी आ गई। बाद में अली यूसुफ अली की ओर से 12 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बसपा प्रत्याशी के वाहनों को भी घेरा
नगली गांव में पहुंचे बसपा के प्रत्याशी मुस्तफा हुसैन के काफिले को भी घेरा गया। मुस्तफा ने वीडियो वायरल करके कहा है कि यह विरोधियों की चुनाव प्रभावित करने की साजिश है। इसे मतदाता सहन नहीं करेंगे। मतदान के दिन और ज्यादा तादात में वोटिंग करके जवाब देंगे। हालांकि अभी बसपा प्रत्याशी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

संबंधित समाचार