बरेली: कई बूथों पर सुबह भीड़ तो दोपहर में दिखा सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मतदान केंद्रों पर सुबह तेज तो दोपहर में वोटरों की चाल धीमी रही। कई पोलिंग बूथों पर लोगों की लाइनें लगी रहीं, मगर मतदान धीमी गति से हुआ। सुभाष इंटर कॉलेज के बूथ पर सुबह दस बजे सन्नाटा पसरा दिखा। मीरगंज में मॉडल प्राइमरी स्कूल, आंवला के आलमपुर कोट रामनगर, सीबीगंज के …

बरेली, अमृत विचार। मतदान केंद्रों पर सुबह तेज तो दोपहर में वोटरों की चाल धीमी रही। कई पोलिंग बूथों पर लोगों की लाइनें लगी रहीं, मगर मतदान धीमी गति से हुआ। सुभाष इंटर कॉलेज के बूथ पर सुबह दस बजे सन्नाटा पसरा दिखा। मीरगंज में मॉडल प्राइमरी स्कूल, आंवला के आलमपुर कोट रामनगर, सीबीगंज के गांव चांदपुर जोगियान व भोजीपुरा के घंघोरी घंघोरी के प्राथमिक स्कूल के बूथ पर सुबह ही वोटरों की लाइनें लग गईं। इस दौरान लोगों में मतदान को लेकर उत्साह दिखा।

लोकतंत्र के पर्व में मतदान की आहुति देने के लिए महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाती दिखीं। कुछ बूथों पर तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक थी। रिछा के राजकीय पशु चिकित्सालय में बने दो पोलिंग बूथों पर 12 बजे तक 40 फीसद वोटिंग हो चुकी थी। मीरगंज के गांव सोरहा में पोलिंग बूथ पर सुबह वोटरों का रेला रहा, मगर दोपहर में भीड़ कम हो गई। बरेली कॉलेज में भी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ रही। कई जगह अव्यवस्था फैली तो पुलिस ने मोर्चा संभाला। हालांकि, सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान होता रहा।

मतदान की धीमी प्रक्रिया पर सपा नेताओं ने डीएम से की शिकायत
बरेली शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज, महेशपुर, आईटीआई परसाखेड़ा, भोजीपुरा के माधवपुर, धांतिया, जादोउपुर, फरीदपुर के भगवंतापुर, बाहनपुर, टीसुआ, बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के बहेड़ी नगर पालिका बूथ, बिथरी चैनपुर के नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां, मोहनपुर समेत 100 से अधिक बूथों पर मतदान प्रक्रिया काफी धीमी चली। इसको लेकर सपा नेताओं ने जिला प्रशासन से शिकायत भी की।

पुलिस पर जबरन मतदान कराने का आरोप
आंवला विधानसभा में अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव ढकिया में सड़क को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इस वजह से उन्होंने मतदान करने से मना कर दिया, मगर कुछ लोगों ने मतदान भी किया। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने जबरन घर से पकड़ कर मतदान करवाया।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: दिशा पाटनी के पिता सहित कई चर्चित चेहरों ने डाले वोट

 

 

 

संबंधित समाचार