अयोध्या: राजस्व सूची में नाम दर्ज न होने पर सात हजार मतदाता मतदान बहिष्कार पर अड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या। विकासखंड मया बाजार के ग्राम पंचायत माझा काजीपुर व माझा रामपुर पुआरी के ग्रामीणों का नाम राजस्व विभाग की सूची में दर्ज न होने के कारण करीब सात हजार आबादी वाले दोनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रामपुर पुवारी के ग्राम प्रधान …

पूराबाजार/ अयोध्या। विकासखंड मया बाजार के ग्राम पंचायत माझा काजीपुर व माझा रामपुर पुआरी के ग्रामीणों का नाम राजस्व विभाग की सूची में दर्ज न होने के कारण करीब सात हजार आबादी वाले दोनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

रामपुर पुवारी के ग्राम प्रधान रमेश निषाद, पूर्व प्रधान राम बहाल चौहान, राम बहादुर निषाद, लच्छीराम निषाद, मुन्ना लाल यादव, विजयपाल निषाद ने बताया कि वर्ष 2008 में चकबंदी के दौरान प्रधान व कानूनगो के विवाद के कारण कानूनगो ने दोनों ग्राम पंचायतों को जनपद की सीमा के पेच में फंसा दिया। आलम यह रहा की कानूनगो के तकनीकी पेच के कारण यह दोनों ग्राम पंचायत न तो अयोध्या जनपद के हो सके और न ही बस्ती के।

बताया कि इन गांव को राजस्व विभाग ने चिराग रहित बता दिया जमीन उपलब्ध है लेकिन कोई निवास नहीं करता है। जिसका मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है इन गांव का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज न होने के कारण ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। अभी हाल ही में बाढ़ के शिकार हुए ग्रामीणों को फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हुई। बताते हैं कि जिसके लिए ग्रामीण लंबे समय से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन मामला जस का तस बना हुआ है।

इसलिए इन गांव के ग्रामीणों ने इस बार बैनर लगाकर विधानसभा चुनाव में मतदान न करने का निर्णय लिया है। रामपुर पुवारी के लेखपाल राम फकीरे ने बताया यहां लोग आवास बनाकर निवास कर रहे हैं, राजस्व अभिलेख में रामपुर पुवारी माझा के नाम से गांव दर्ज है। ग्राम प्रधान ने बताया मतदान का बहिष्कार करने का जो बैनर गांव में लगाया गया है उसको हटाने के लिए थानाध्यक्ष महाराजगंज सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा लेकिन ग्रामीण अपनी बातों पर अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: गांव में विकास कार्य नहीं होने से बिफरे ग्रामीण, मतदान का किया बहिष्कार

संबंधित समाचार