प्रयागराज: पार्टी विशेष का गमछा बांधकर राशन बांटने पर कोटेदार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
प्रयागराज। विकासखंड कौड़िहार ग्राम सभा घाटमपुर के कोटेदार बनवारीलाल के खिलाफ पुलिस ने लोक प्रतिनिधि अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर खाद्यान्न लेने गए व्यक्ति ने एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें दुकानदार एक पार्टी विशेष का गमछा बांधकर खाद्यान्न का वितरण कर रहा था, पुलिस ने विकासखंड …
प्रयागराज। विकासखंड कौड़िहार ग्राम सभा घाटमपुर के कोटेदार बनवारीलाल के खिलाफ पुलिस ने लोक प्रतिनिधि अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर खाद्यान्न लेने गए व्यक्ति ने एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें दुकानदार एक पार्टी विशेष का गमछा बांधकर खाद्यान्न का वितरण कर रहा था, पुलिस ने विकासखंड कौड़िहार ग्राम सभा घाटमपुर के कोटेदार बनवारीलाल पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर के विरुद्ध लोक प्रतिनिधि अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
बीते दिनों हंडिया में समाजवादी पार्टी कार्यालय में पांच-पांच सौ रुपये के नोट बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
यह भी पढ़े- नगर निगम के पार्षद ने सीएम योगी की तस्वीर को दिया मौलवी का लुक, केस दर्ज
