वाराणसी में आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 23 नामांकन पत्र हुए दाखिल
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान वाराणसी जनपद में 08 विधानसभा क्षेत्रों से सोमवार को नामांकन के तीसरे दिन 23 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। इनमें योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर सहित विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के नामांकन शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन के तीसरे दिन …
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान वाराणसी जनपद में 08 विधानसभा क्षेत्रों से सोमवार को नामांकन के तीसरे दिन 23 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। इनमें योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर सहित विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के नामांकन शामिल हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन के तीसरे दिन पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र से 06, अजगरा (सु) से एक, शिवपुर से 03, रोहनिया से 03, वाराणसी उत्तरी से 03, वाराणसी दक्षिणी से 04, वाराणसी कैंट से एक तथा सेवापुरी से 02 नामांकन सहित कुल 23 नामांकन हुए। इनमें अनिल राजभर ने शिवपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर उनके अलावा अरविंद राजभर (सुभासपा) और रवि कुमार ने (बसपा) पर्चा भरा।
पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र से अवधेश कुमार सिंह (भाजपा) और अजय (कांग्रेस) के अलावा अजगरा (सु) सीट से रघुनाथ (बसपा), वाराणसी उत्तरी से रविंद्र जायसवाल (भाजपा), भरत कुमार चौबे, वाराणसी दक्षिणी से डॉ नीलकंठ तिवारी (भाजपा), कामेश्वर नाथ दीक्षित (समाजवादी पार्टी), और वाराणसी कैंट से सौरभ कुमार श्रीवास्तव (भाजपा) ने नामांकन किया।
यह भी पढ़ें: मतदान करने के बाद बोले अब्दुल्ला आजम, कहा- यहां हर इंसान ‘आजम’ है
