पीलीभीत: किसानों ने भाजपा समर्थक की गाड़ी से झंडा उतारकर जलाया
बिलसंडा,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही किसानों का गुस्सा भाजपाइयों पर टूटना शुरू हो गया है। गांव मरौरी खास में बीजेपी के कुछ समर्थक एक गाड़ी से वोट मांगने पहुंचे। मढ़ानाथ मंदिर की तरफ पहुंचते ही किसानों ने गाड़ी रोककर पार्टी का झंडा रोड पर ही जला दिया। इस दौरान …
बिलसंडा,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही किसानों का गुस्सा भाजपाइयों पर टूटना शुरू हो गया है। गांव मरौरी खास में बीजेपी के कुछ समर्थक एक गाड़ी से वोट मांगने पहुंचे। मढ़ानाथ मंदिर की तरफ पहुंचते ही किसानों ने गाड़ी रोककर पार्टी का झंडा रोड पर ही जला दिया। इस दौरान भाजपा समर्थकों और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस घटना की वीडियो भी वायरल हुई है।
मढ़ानाथ मंदिर तक सड़क का शिलान्यास कुछ समय पूर्व क्षेत्रीय विधायक रामसरन वर्मा द्वारा किया गया था। जिसमें निर्माण का एक पत्थर लगाया गया था, किसी ने रात में वह पत्थर तोड़ दिया था। इसी को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने कई लोगों के खिलाफ पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी को बुलाकर थाने में तहरीर दिलवाई थी। जिन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी।
उन लोगों को पुलिस ने थाने में लाकर बंद कर दिया था। उधर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी से जब वहां के लोग मिले तो उसने साफ-साफ बता दिया कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मुझसे जबरदस्ती एप्लीकेशन दिलवाई थी। जिसकी वीडियो लोगों ने मौके पर ही बना ली थी। यही वजह है कि गुस्साए किसान बीजेपी का विरोध कर रहे हैं।
जलाए गए झंडे एवं बीजेपी समर्थकों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इसके अलावा कई अन्य मामलों की वजह से भी किसान भाजपा से नाराज हैं। जिसकी वजह से चुनाव के वक्त किसानों का विरोध समर्थकों को झेलना पड़ रहा है।
भाजपा विधायक को भी काले झंडे दिखा चुके हैं किसान
गांव मरौरी खास में भाजपा समर्थक के विरोध की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भाजपा के मौजूदा विधायक रामसरन वर्मा को भी गांव कुरैया कला में किसान काले झंडे दिखाकर विरोध कर चुके हैं। किसानों ने उनकी गाड़ी को भी घेर लिया था और जमकर नारेबाजी भी की थी। कमोबेश इसी तरह मानपुर जलालपुर के लोगों ने भी रोड नहीं तो वोट नहीं के ऐलान के साथ ही भाजपा के किसी भी नेता को गांव में न घुसने का ऐलान किया हुआ है।
