भाजपा विधायक टी राजा ने दिया विवादित बयान, कहा- योगी जी ने हजारों जेसीबी मंगवा लिए हैं
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है और अब सभी रजानीतिक दलों की निगाहें बचे हुए चरण की ओर हैं। ऐसे में सियासी दलों के नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए है। …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है और अब सभी रजानीतिक दलों की निगाहें बचे हुए चरण की ओर हैं। ऐसे में सियासी दलों के नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए है। जिसकी विपक्षी दलों द्वारा आलोचना की जा रही है। भाजपा विधायक के बयान पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने वोटरों के लिए धमकी भरे लहजे का प्रयोग किया है।
बता दें कि अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले लिए जाना जाने वाले हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने एक वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वो ये कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि, “यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है और कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई। जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते उन्होंने भारी संख्या में घर से निकल कर मतदान किया है।”
भाजपा विधायक टी राजा यहीं नहीं रुके, इसके आगे उन्होंने कहा, “जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी जी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी के लिए निकल चुके हैं। चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है. पता है न जेसीबी और बुलडोजर का क्या इस्तेमाल होता है।”
भाजपा विधायक ने हिंदुओं से अपील की कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें और बीजेपी को जिताएं. साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: गंगा-यमुना जल प्रदूषण को लेकर डाली गई याचिका की सुनवाई अब 3 मार्च होगी
