लखीमपुर खीरी: राकेश टिकैत ने किमजोंग से की प्रधानमंत्री की तुलना, कहा- तानाशाह हैं मोदी
लखीमपुर खीरी। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व शिव कुमार कक्का लखीमपुर पहुंचे और पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में किसान बीजेपी को सजा दें। किसानों को कुचलने वाला केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा तीन महीने में ही जेल से बाहर आ रहा है। किसानों के साथ विश्वास …
लखीमपुर खीरी। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व शिव कुमार कक्का लखीमपुर पहुंचे और पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में किसान बीजेपी को सजा दें। किसानों को कुचलने वाला केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा तीन महीने में ही जेल से बाहर आ रहा है। किसानों के साथ विश्वास घात हुआ है।
किसानों को कुचलने वाले हत्यारे आशीष की बेल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। टिकैत ने कहा कि चुनाव हिजाब जिन्ना पाक के नाम लड़ा जा रहा है। किसान सावधान रहें यह सरकार तानाशाह है। इसको हटाना जरूरी है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से पांच मांगों की सहमति बनी थी लेकिन तीन महीने हो चुके हैं सरकार ने अभी तक कोई मांग पूरी नही की है।
टिकैत की यह हैं प्रमुख मांगे-
- किसानों के मुकदमे वापस नहीं किए
- बिजली का बिल माफ नहीं किया
- पराली पर सजा खत्म नहीं की
- एमएसपी लागू करने के लिए कमेटी नहीं बनी
- टेनी को सरकार से बर्खास्त नहीं किया
- 22 जनवरी के बाद सरकार ने कोई वार्ता नहीं की
- अब आयोग की अनुमति की बात कर रहे हैं
ये भी पढ़े-
चारा घाेटाला: लालू प्रसाद यादव को रांची की सीबीआई अदालत ने ठहराया दोषी, 24 आरोपी कोर्ट से बरी
