अयोध्या: खेत की रखवाली करने गए युवक पर सांड़ का हमला, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमानीगंज/अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी में एक सांड़ लोगों के लिए काल बनता जा रहा है। अभी दो महीने पहले ही एक अधेड़ को मार चुके सांड़ ने मंगलवार को गांव के राज प्रताप सिंह (30) पुत्र विष्णु कुमार सिंह फौजी पर हमला कर दिया। हमले में राज बुरी तरह से घायल हो गया। …

अमानीगंज/अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी में एक सांड़ लोगों के लिए काल बनता जा रहा है। अभी दो महीने पहले ही एक अधेड़ को मार चुके सांड़ ने मंगलवार को गांव के राज प्रताप सिंह (30) पुत्र विष्णु कुमार सिंह फौजी पर हमला कर दिया। हमले में राज बुरी तरह से घायल हो गया।

राज अपने गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए खेत की तरफ गया था। तभी काले रंग के सांड़ ने सींग पर उसे उठा कर फेंक दिया और उसके बाद हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। राय पट्टी ग्राम पंचायत में पिछले 2 माह पहले नंगू नाई की इसी हिंसक सांड के हमले में मौत हो गई थी। यह हिंसक सांड गांव के लोगों के लिए आफत बना हुआ है।

ग्रामीणों ने इसके विषय में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग के लोगों द्वारा गांव में छुटटा पशुओं के न होने की रिपोर्ट लगा दी जाती है। खंड विकास अधिकारी अमानीगंज रामबरन ने बताया कि हिंसक पशु को शीघ्र ही गोशाला में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बहन की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रहे CISF के जवान से हुई दिन-दहाड़े लूट

संबंधित समाचार