अयोध्या: सूरज दूबे हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद
अयोध्या। पूराकलंदर थानाक्षेत्र के पाराकैल गांव निवासी सूरज प्रकाश दूबे हत्याकांड का एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने खेत से बरामद किया हथौड़ा थाना पूराकलंदर पुलिस ने आरोपी अंशु …
अयोध्या। पूराकलंदर थानाक्षेत्र के पाराकैल गांव निवासी सूरज प्रकाश दूबे हत्याकांड का एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने खेत से बरामद किया हथौड़ा
थाना पूराकलंदर पुलिस ने आरोपी अंशु यादव निवासी पाराकैल को नाका बाईपास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौडा घटनास्थल (पिपराताल) से कुछ दूरी पर खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने इससे पहले मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें दिनेश यादव, रामकुमार वर्मा व ओम प्रकाश पांडे शामिल थे।
चाचा-भतीजे को कार सवार हमलावरों ने पीछे से मारी थी टक्कर
इसके अलावा पूर्व सदस्य जिला पंचायत हरिपाल वर्मा व राम सुधार यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है। गौरतलब है कि सूरज प्रकाश दुबे गत दिनों अपने भतीजे अखंड प्रताप दुबे के साथ अयोध्या कचहरी जा रहे थे। पिपरा ताल के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक को टक्कर मार दी। चाचा भतीजे ने घटना का विरोध किया तो कार सवार हमलावरों ने दोनों पर हथौड़े से प्रहार कर दिया, जिसमें सूरज प्रकाश दुबे की मौत हो गई थी। भतीजे अखंड प्रताप दुबे को भी गंभीर चोटें आई थीं।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
