सीतापुर: पुलिस ने शराब माफिया का जब्त किया मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सदरपुर पुलिस ने एक शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित की गई उसकी पांच लाख 20 हजार की संपत्ति जब्त की है। डीएम के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब माफिया का मकान जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे …

सीतापुर। सदरपुर पुलिस ने एक शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित की गई उसकी पांच लाख 20 हजार की संपत्ति जब्त की है। डीएम के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब माफिया का मकान जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सदरपुर पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के देवियापुर गांव निवासी अवधेश वर्मा पुत्र रामलोटन अवैध शराब कारोबार में लिप्त रहा है।

वह आर्थिक लाभ के लिए गिरोह बना कर अवैध शराब का निर्माण व उसका कारोबार करता आ रहा है। उसके खिलाफ सदरपुर थाने में गैंगेस्टर सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इस शराब माफिया की संपत्ति की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि उसने अपराध के जरिए अर्जित संपत्ति तैयार की है। जिसके चलते उसका पांच लाख 20 हजार रुपए अनुमानिक कीमत का मकान जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मतदान के बाद चुनावी कार्यालयों पर सन्नाटा…तो कहीं बूथवार समीक्षा

संबंधित समाचार