बुलंदशहर: वृद्ध महिला को बदमाशों ने कार से किया अगवा, बेहोश कर लूटे जेवरात
बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र कुछ कदम की दूरी पर बस की प्रतीक्षा कर रही एक वृद्ध महिला को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया और सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। पीड़ित वृद्ध महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। बता दें कि जिले के दनकौर तिराहे पर एक महिला बस …
बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र कुछ कदम की दूरी पर बस की प्रतीक्षा कर रही एक वृद्ध महिला को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया और सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। पीड़ित वृद्ध महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
बता दें कि जिले के दनकौर तिराहे पर एक महिला बस के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान दो कार सवार ने वृद्धा से पूछा की तुम कहां जा रही हो तो उसने कहा कि वो बुलंदशहर जाने के लिए खड़ी है। इतना सुनते ही कार सवार बदमाशों ने महिला से कहा कि पहले तुम मास्क लगा लो क्योंकि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है।
बदमाशों ने महिला को मास्क दिया जिसको लगाते ही वो बेहोश हो गई। जिसके बाद महिला को बदमाशों ने कार में डाल दिया और बेहोश करके उसके सारे जेवर उतार लिए और बुलंदशहर के पास उसको सड़क किनारे फेंककर रफूचक्कर हो गए। वृद्ध महिला को जब होश आया तो उसे सारा माजरा समझ में आ गया।
वृद्धा ने स्थानीय थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल ने कहा कि जांच चल रही है जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
यह भी पढ़ें: बरेली: नाम-पता लिखवाया और सेप्टीसीमिया का कराने लगा इलाज, मौत हुई तो पुलिस को नहीं मिला पता
