बरेली: सेटेलाइट पुल से गिरा युवक, आईसीयू में भर्ती, सोशल मीडिया से परिजनों को मिली जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिन साइबर ठगी या अन्य तरह के क्राइम की खबरें सामने आती रहती है। मगर इसी सोशल मीडिया की मदद से किसी को अपने की अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिले तो उसके लिए इससे खुशी की और कोई बात नहीं हो सकती। ऐसा ही …

बरेली, अमृत विचार। यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिन साइबर ठगी या अन्य तरह के क्राइम की खबरें सामने आती रहती है। मगर इसी सोशल मीडिया की मदद से किसी को अपने की अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिले तो उसके लिए इससे खुशी की और कोई बात नहीं हो सकती। ऐसा ही एक मामला बरेली में भी सामने आया है। एक 25 वर्षीय युवक दो दिन पहले सेटेलाइट पुल से गिर गया था। जिसके उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

स्थानीय लोगों ने उसे रामपुर गार्डन स्थिति अमृत धारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मगर उसके परिजनों को इस बात की कोई जानकारी थी। जब अस्पताल प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया पर फोटो डालकर पहचान करने की बात की गई तो परिजन अस्पताल पहुंचे।

मां के पीछे निकला था संडे बाजार
अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि पुल से गिरे युवक का नाम सुनील कुमार है। वह बरेली में ही शाहजहांपुर रोड पर राजीव नगर कॉलोनी मे रहता है। सुनील के पिता शंकर बाबू शर्मा एक सिक्योरिटी गार्ड है। परिजनों के मुताबिक सुनील की मानसिक स्थिति थोड़ी से ठीक नहीं रहती। उसे अचानक से दौरे पड़ने लगते है। बीते रविवार को सुनील के माता पिता संडे बाजार से खरीददारी करने के लिए निकले थे। उनके पीछे-पीछे वह भी साइकिल से निकल दिया। मगर उसके बाद वह कहां गया इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली। काफी देर तलाशा मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद परिजनों ने कैंट थाने में एक तहरीर भी दी।

सोशल मीडिया पर देखा फोटो तो भागे अस्पताल
परिजनों ने बताया कि उसकी तलाश के लिए वह कई बार थाने गए। मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इसी बीच आज यानि मंगलवार को उन्हें नकटिया चौकी पर तैनात एक सिपाही ने फोटो दिखाया। कहा कि कहीं यह तो तुम्हारा भाई नहीं है। जिसे देखने के बाद उन्होंने उसे पहचान लिया। और तुरंत अस्पताल की ओर भाग पड़े। इस समय सुनील आईसीयू में भर्ती है। और उसके सिर में काफी चोट लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: नाम-पता लिखवाया और सेप्टीसीमिया का कराने लगा इलाज, मौत हुई तो पुलिस को नहीं मिला पता

 

संबंधित समाचार