मुरादाबाद : युवक ने किशोर से किया कुकर्म
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। घास लेने गए किशोर को गांव का ही युवक लाही के खेत में ले गया और डरा-धमका कर उसके साथ कुकर्म किया। घटना का किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर पीड़ित के पिता ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। घास लेने गए किशोर को गांव का ही युवक लाही के खेत में ले गया और डरा-धमका कर उसके साथ कुकर्म किया। घटना का किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
मामला थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 दिन पूर्व उनका 10 वर्षीय पुत्र पशुओं के लिए घास लाने जंगल गया था। इस दौरान गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर लाही के खेत में कुंडे के पास ले गया और डरा-धमका कर उसके साथ कुकर्म किया।
आरोपी ने घटना का जिक्र किसी से करने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। इससे सहमे बच्चे ने किसी से घटना का जिक्र नहीं किया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। असहनीय दर्द होने पर परिजन उसे निजी डॉक्टर के यहां ले गए। तब बच्चे ने रोते हुए मां को सारी बात बताई। इंस्पेक्टर संजय पांचाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर पीड़ित का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
